Thursday 14 April 2016

वर्धा के केलझर में छिपा ऐतिहासिक पिटारा... पढ़िए बाबा साहब (डॉ. भीमराव अंबेडकर) से जुड़ी कुछ रोचक बातें

नागपुर वर्धा हाई-वे पर स्थित सेलू तहसील

 का केलझर गांव

एक दिन अचानक वर्धा जिले में नागपुर वर्धा हाई-वे पर स्थित सेलू तहसील के केलझर गांव जाना हुआ यहां कई ऐतिहासिक खजानों को देखा। यहां भगवान बुद्ध की सैंकड़ो वर्ष पुरानी मूर्ति भी दयनीय स्थिति में रखी हुई है जिसकी सुध लेने वाला भी कोई नहीं है। 
स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां ऐसी ही एक बड़ी मूर्ति कुछ साल पहले चीन से आए कुछ लोग अपने साथ ले गए। यहां आज भी आसपास के क्षेत्रों में घर की नींव की खुदाई हो या कुएं की खुदाई में कुछ न कुछ इतिहास के साक्ष्य जरूर मिलते हैं। पता नहीं इतिहास के जानकारों ने इस स्थान की कितनी सुध ली। अगर सुध ली होती तो आज यहां की धरोहर इस तरह दीमक का शिकार नहीं हो रही होती। 
एक स्थानीय भिक्षुक ने बताया कि यहां इतिहास का खजाना है वे बताते हैं यहां एक गणेश भगवान का ऐतिहासिक मंदिर भी है जहां कई श्रृद्धालु दर्शन के लिए आते हैं साथ ही यहां गणेश मंदिर के पास एक रहस्यमय बावली के अंदर गुफा  का दरवाजा है जो कि विशेष मंत्रोच्चार के बाद खुलता है जहां से तीन रास्ते निकलते हैं जो कि एक पवनार (विनोबा भावे की ऐतिहासिक जगह), दुसरा बोरधरन और तीसरा अंन्यंत्र जगह पर जाता है। 
आज जरूरत है हमें ऐसे इतिहास को सहज कर रखने की जिसे हमारी आने वाली पीढ़ियां भी देख पाएं और इतिहास से कुछ सीख पाएं। कहीं ऐसा न हो कि बाहर के देशों के लोग हमारे यहां आकर हमारी धरोहर के बारे में हमें ही बताएं। आज जरूरत है कि हम स्वयं इस इतिहास के पिटारे को जाने और दुनिया को बताएं। 

आइए जानते हैं बाबा साहब के जीवन की कुछ प्रेरणाप्रद और रोचक बातें ...

उस वक़्त की है जब बाबासाहब अपनी अंतिम पुस्तक  "बुद्ध और उनका धम्म" लिख रहे थे। उस वक़्तवो बंगला न. 26, अलीपुर रोड, दिल्ली में रहते थे। एक शाम खाना खाने के बाद लगभग 8 बजे के आसपास वो अपने अध्धयन कक्ष में गए और लिखना शुरू कर दिया। उनके निजी सहयोगी 'नानकचन्द रत्तू ' जरूरी काम निबटा कर उनकी कुर्सी के पास खड़े हो गए और उनके आदेश

की प्रतीक्षा करने लगे। कुछ देर बाद बाबा साहब ने हल्की सी नज़रें ऊपर उठाई और रत्तू जी से कहा कि तुम जाकर सो जाओ, सुबह आ जाना।
अपने साहब का आदेश पाकर वो चले गए। रोज़ाना की तरह सुबह लगभग 8 बजे ही रत्तू बाबासाहब के पास पहुँचे। उन्होंने देखा कि जिस अवस्था मे वो बाबा साहब को छोड़कर गए थे ठीक उसी अवस्था में बाबा साहब अपनी कुर्सी पर बैठकर लिख रहे थे।

उन्हें लिखते लिखते लगभग 12 घण्टे हो चुके थे। रत्तू जी चुपचाप उनकी कुर्सी के बराबर में खड़े हो गए।
उन्हें खड़े हुए बहुत देर ही गयी लेकिन बाबा साहब ने ऊपर नज़र उठाकर ही नही देखा। वो अपने लेखन में इतने व्यस्त थे कि उन्हें किसी बात का होश नही था।

किसी साधक की साधना को भंग करना हर किसी के बस की बात नही होती। वो बाबा साहब की साधना ही थी। रत्तू जी, बाबा साहब का ध्यान अपनी तरफ लाने के लिए मेज पर रखी कुछ किताबो को उठाकर ठीक ढंग से रखने लगे। 
तब बाबासाहब ने हल्की सी नज़र उठाई और रत्तू जी से कहा - रत्तू तुम अभी गए नही। रत्तू जी उनके पैरोँ के पास बैठ गए और आँखों में आंसू भरकर कहने लगे - बाबासाहब सुबह के 8:30 बज चुके है। आपको 12 घण्टे हो चुके है। आखिर आप इतनी महनत क्यों कर रहे हो? बाबासाहब ने कहा - रत्तू, मेरा समाज अभी बहुत पीछे है। मेरे लोग अभी भी दिशाहीन है। मेरे मरने के बाद मेरी ये किताबे ही तो उनको राह

दिखाएंगी। अब मै पूरे देश में, हर घर में तो नही जा सकता लेकिन मेरा साहित्य जरूर जायेगा। लोग मेरे विचारो को समझ पाएंगे। मेरे सिद्धांत, विचार, दर्शन और आदर्श मेरी किताबो में ही मिलेंगे। इसलिए मै इतनी मेहनत कर रहा हूँ।

भारत को संविधान देने वाले महान नेता डा. भीम राव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव में हुआ था। डा. भीमराव अंबेडकर के पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल और माता का भीमाबाई था। अपने माता-पिता की चौदहवीं व अंतिम संतान के रूप में जन्में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जन्मजात प्रतिभा संपन्न थे।

भीमराव अंबेडकर का जन्म महार जाति में हुआ था जिसे उस समय अछूत और निम्न वर्ग माना जाता था। बचपन से भीमराव अंबेडकर (Dr.B R Ambedkar) अपने  परिवार के साथ सामाजिक और आर्थिक रूप से गहरा भेदभाव होता देखते आ रहे थे। भीमराव अंबेडकर के बचपन का नाम रामजी सकपाल था। अंबेडकर के पूर्वज लंबे समय से ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना में कार्यरत थे और उनके पिता ब्रिटिश भारतीय सेना की मऊ छावनी में सेवा में थे। भीमराव के पिता सदैव अपने बच्चों की शिक्षा पर जोर देते थे।

1894 में भीमराव अंबेडकर जी के पिता सेवानिवृत्त हो गए और इसके दो वर्ष पश्चात् अंबेडकर की मां की मृत्यु हो गई। बच्चों की देखभाल उनकी चाची ने कठिन परिस्थितियों में रहते हुए की। रामजी सकपाल के केवल तीन बेटे- बलराम, आनंदराव और भीमराव व दो बेटियाँ मंजुला और तुलासा ही इन कठिन परिस्थितयों मे जीवित बच पाए। अपने भाइयों और बहनों में केवल अंबेडकर ही स्कूल की परीक्षा में सफल हुए और इसके पश्चात् उच्च शिक्षा पाने में सफल हुए। अपने एक देशस्त ब्राह्मण शिक्षक महादेव अंबेडकर जो उनसे विशेष स्नेह रखते थे के कहने पर अंबेडकर ने अपने नाम से सकपाल हटाकर अंबेडकर जोड़ लिया जो उनके गांव के नाम "अंबावडे" पर आधारित था।

8 अगस्त, 1930 को एक शोषित वर्ग के सम्मेलन के दौरान अंबेडकर ने अपनी राजनीतिक दृष्टि को दुनिया के सामने रखा, जिसके अनुसार शोषित वर्ग की सुरक्षा उसकी सरकार और कांग्रेस दोनों से स्वतंत्र होने में है। 
अपने विवादास्पद विचारों, और गांधी और कांग्रेस की कटु आलोचना के बावजूद अंबेडकर की प्रतिष्ठा एक अद्वितीय विद्वान और विधिवेत्ता की थी। 15 अगस्त, 1947 को जब भारत स्वतंत्रता हुआ व कांग्रेस के नेतृत्व वाली नई सरकार अस्तित्व में आई तो अंबेडकर को देश के पहले कानून मंत्री के रूप में सेवा करने के लिए आमंत्रित किया गया, जिसे अंबेडकर ने स्वीकार कर लिया। 29 अगस्त 1947 को अंबेडकर को स्वतंत्र भारत के नए संविधान की रचना के लिए बनी संविधान मसौदा समिति के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा ने संविधान को अपना लिया।

14 अक्टूबर, 1956 को नागपुर में अंबेडकर ने स्वयं व अपने समर्थकों के लिए एक औपचारिक सार्वजनिक समारोह का आयोजन किया। अंबेडकर ने एक बौद्ध भिक्षु से पारंपरिक तरीके से तीन रत्न ग्रहण कर पंचशील को अपनाते हुए बौद्ध धर्म अपना लिया। अंबेडकर 1948 से मधुमेह से पीड़ित थे। जून से अक्टूबर 1954 तक वे बहुत बीमार रहे इस दौरान वे नैदानिक अवसाद और कमजोर होती दृष्टि से ग्रस्त रहे। 6 दिसंबर 1956 को अंबेडकर जी का निधन हो गया।


बाबा साहब से जुडी़ कुछ महत्वपूर्ण जानकारी... 

प्रश्न 1- डॉ अम्बेडकर का जन्म कब हुआ था
उत्तर- 14 अप्रैल 1891

प्रश्न 2- डॉ अम्बेडकर का जन्म कहां हुआ था
उत्तर- मध्य प्रदेश  इंदौर के  महू छावनी  में हुआ था

प्रश्न 3- डॉ अम्बेडकर के पिता का नाम क्या था
उत्तर- रामजी मोलाजी सकपाल था

प्रश्न 4- डॉ अम्बेडकर की माता का नाम क्या था
उत्तर- भीमा बाई 

प्रश्न5- डॉ अम्बेडकर के पिता का क्या करते थे
उत्तर- सेना मैं सूबेदार थे 

प्रश्न 6- डॉ अम्बेडकर की माता का देहांत कब  हुआ था
उत्तर-1896

प्रश्न 7- डॉ अम्बेडकर की माता के  देहांत के वक्त उन कि आयु क्या थी 
उत्तर- 5  वर्ष

प्रश्न8- डॉ अम्बेडकर किस जाती से थे
उत्तर- महार जाती

प्रश्न 9- महार जाती को कैसा माना जाता था
उत्तर- अछूत (निम्न वर्ग )

प्रश्न10- डॉ अम्बेडकर को स्कूल मैं कहां बिठाया जाता था
उत्तर- क्लास के बहार

प्रश्न 11- डॉ अम्बेडकर को स्कूल मैं पानी कैसे पिलाया जाता था
उत्तर- ऊँची जाति का व्यक्ति ऊँचाई से पानी उनके हाथों परडालता था

प्रश्न12- बाबा साहब का विवाह कब और किस से हुआ
उत्तर- 1906 में रमाबाई से

प्रश्न 13- बाबा साहब ने मैट्रिक परीक्षा कब पास की
उत्तर- 1907 में

प्रश्न 14- डॉ अम्बेडकर के बंबई विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने से क्या हुआ
उत्तर- भारत में कॉलेज में प्रवेश लेने वाले पहले अस्पृश्य बन गये

प्रश्न 15- गायकवाड़ के महाराज ने डॉ अंबेडकर को पढ़ने कहां भेजा
उत्तर- कोलंबिया विश्व विद्यालय न्यूयॉर्क अमेरिका भेजा

प्रश्न 16- बैरिस्टर के अध्ययन के लिए बाबा साहब कहां और कब गए
उत्तर- 11 नवंबर 1917 लंदन में

प्रश्न 17- बड़ौदा के महाराजा ने डॉ आंबेडकर को अपने यहां किस पद पर रखा
उत्तर- सैन्य सचिव पद पर

प्रश्न 18- बाबा साहब ने सैन्य सचिव पद को क्यों छोड़ा
उत्तर- छुआ छात के कारण

प्रश्न 19- बड़ौदा रियासत में बाबा साहब कहां ठहरे थे
उत्तर- पारसी सराय में

प्रश्न 20- डॉ अंबेडकर ने क्या संकल्प लिया
उत्तर- जब तक इस अछूत समाज की कठिनाइयों को समाप्त ने कर दूं तब तक चैन से नहीं बैठूंगा

प्रश्न 21- डॉ अंबेडकर ने कौनसी पत्रिका निकाली
उत्तर- मूक नायक 

प्रश्न 22- बाबासाहेब वकील कब बने
उत्तर- 1923 में 

प्रश्न 23- डॉ अंबेडकर ने वकालत कहां शुरु की
उत्तर- मुंबई के हाई कोर्ट से 

प्रश्न 24- अंबेडकर ने अपने अनुयायियों को क्या संदेश दिया
उत्तर- शिक्षित बनो संघर्ष करो संगठित रहो 

प्रश्न 25- बाबा साहब ने बहिष्कृत भारत का प्रकाशन कब आरंभकिया
उत्तर- 3 अप्रैल 1927 

प्रश्न 26- बाबासाहेब लॉ कॉलेज के प्रोफ़ेसर कब बने
उत्तर- 1928 में

प्रश्न 27- बाबासाहेब मुंबई में साइमन कमीशन के सदस्य कब बने
उत्तर- 1928 में

प्रश्न 28-  बाबा साहेब द्वारा विधानसभा में माहर वेतन बिल पेश कब हुआ
उत्तर- 14 मार्च 1929

प्रश्न 29- काला राम मंदिर मैं अछुतो के प्रवेश के लिए आंदोलन कब किया
उत्तर- 03 मार्च 1930

प्रश्न 30- पूना पैक्ट किस किस के बीच हुआ
उत्तर- डॉ आंबेडकर और महात्मा गांधी

प्रश्न 31- महात्मा गांधी के जीवन की भीख मांगने बाबा साहब के पास कौनआया
उत्तर- कस्तूरबा गांधी

प्रश्न 32- डॉ  अम्बेडकर को गोल मेज कॉन्फ्रंस का निमंत्रण कब मिला
उत्तर- 6 अगस्त 1930

प्रश्न 33- डॉ अम्बेडकर ने पूना समझौता कब किया
उत्तर- 1932

प्रश्न 34- अम्बेडकर को सरकारी लॉ कॉलेज का प्रधानचार्य नियुक्त कियागया
उत्तर- 13 अक्टूबर 1935 को,

प्रश्न 35- मुझे पढे लिखे लोगोँ ने धोखा दिया ये शब्द बाबा साहेब ने कहां कहे थे       
उत्तर- आगरा मे 18 मार्च 1956

प्रश्न 36- बाबा साहेब के पि. ए. कोन थे
उत्तर-  नानकचंद रत्तु

प्रश्न 37- बाबा साहेब ने अपने अनुयाइयों से क्या कहा था
उत्तर- इस करवा को मै बड़ी मुस्किल से यहाँ तक लाया हु ! इसे आगे नहीं ले जा सकते तो पीछे मत जाने देना

प्रश्न 38- देश के  पहले कानून मंत्री कौन थे
उत्तर- डॉ अम्बेडकर

प्रश्न 39- स्वतंत्र भारत के नए संविधान की रचना किस ने की
उत्तर- डॉ अम्बेडकर

प्रश्न 40- डॉ अंबेडकर ने भारतीय संविधान कितने समय में लिखा
उत्तर- 2 साल 11 महीने 18 दिन

प्रश्न 41- डा बी.आर. अम्बेडकर ने  बौद्ध धर्मं कब और कहा अपनाया
उत्तर- 14 अक्टूबर 1956,  दीक्षा भूमि,   नागपुर

प्रश्न 42- डा बी.आर. अम्बेडकर ने  बौद्ध धर्मं कितने लोगों के साथ अपनाया
उत्तर- लगभग 10 लाख

प्रश्न 43- राजा बनने के लिए रानी के पेट की जरूरत नहीं,तुम्हारे वोट की जरूरत है ये शब्द किस के है
उत्तर- डा बी.आर. अम्बेडकर

प्रश्न 44- डा बी.आर. अम्बेडकर के दुवारा लिखित महान पुस्तक का क्या नाम है
उत्तर- दी बुद्ध एंड हिज धम्मा

प्रश्न 45- बाबा साहेब को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया
उत्तर- भारत रत्‍न (1990)

प्रश्न 46- बाबा साहेब ने किस राजनैतिक पार्टी का गठन किया 
उत्तर- रिपब्लिकन पार्टी

प्रश्न 47- बाबा साहब ने कितनी प्रतिज्ञाएं की
उत्तर- 22

प्रश्न 48- संविधान निर्माता किसे माना जाता है
उत्तर- डॉ भीमराव अंबेडकर

प्रश्न 49- डॉ आंबेडकर ने कौन कौन सी डिग्री हासिल की
उत्तर- एम. ए , पी.एच.डी.,(कोलम्बिया ) डी.एस.सी.,(लंदन) एल. एल. डी., (कोलम्बिया) डी.लिट.(उस्मानिया ) बार. अंट. ला.(लंदन)

प्रश्न 50- बाबा साहब ने किस राजनैतिक  पार्टी का गठन किया
उत्तर- रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया

प्रश्न 51- बाबा साहेब का महा परीनिर्वाण कब हुआ 
उत्तर- 6 दिसंबर 1956

प्रश्न 52 डा बी.आर. अम्बेडकर ने अंतिम सांस कहा ली
उत्तर- 26, अलीपुर रोड दिल्ली

नोट: आप से निवेदन है की उपरोक्त डाटा में कोई गलती है तो उसे सहीं करे या बताये। 

आगे  पढ़ने के लिए क्लिक करें....

No comments:

Post a Comment